मुरैना के युवा रुद्रप्रताप सिंह को बिस्मिल युवा साहित्य मंच ने गौसेवा व समाजसेवा के क्षेत्र में किया सम्मानित
मुरैना:- बिस्मिल युवा साहित्य मंच के तत्वधान में बीती रात्रि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं युवा सम्मान समारोह का आयोजन अमर शहिद क्रांतिकारी पं रामप्रसाद बिस्मिल जी की शहादत दिवस पर किशोरी लाल गार्डन अंबाह में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हॉकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर उपस्थित रहे जिन्होंने युवाओं का सम्मान किया जिसमें मुरैना के युवा रुद्रप्रताप सिंह को गौसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कवि पंकज पंडित ललितपुर, प्रतीक चौहान भोपाल, नीतेश व्यास रायसेन, पवन तोमर तन्मय पोरसा, पलक सिकरवार, अनिल मुद्गल ग्वालियर, शिवानंद कटारे सहित कवियों ने काव्य पाठ किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.