Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 21, 2024

दो वर्ष से फरार हत्या का आरोपी जेल दाखिल

 दो वर्ष से फरार हत्या का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सारंगढ़ बिलाईगढ़ - लगभग दो वर्ष पूर्व हुये पति - पत्नि की हत्या के मामले में फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर सरिया पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा ने अरविन्द तिवारी को बताया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ - बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व 01 अगस्त 2022 को प्रार्थी के द्वारा थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटनास्थल ग्राम नदीगांव सुरजगढ़ महानदी पुल के खंभा नंबर चौंतीस - पैंतीस के मध्य एक अज्ञात महिला एवं एक अज्ञात पुरूष का शव पानी में तैर रहा है। सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शवों का पोष्टमॉर्टम कराया जाकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया। रिपोर्ट में डॉ० साहब द्वारा बताया गया कि अज्ञात मृतकों का गला घोंटकर हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। उक्त पी०एम० रिपोर्ट के आधार पर अपराध का घटित होना पाये जाने से थाना सरिया में अपराध क्रमांक 146/2022 घारा 302 , 201 , 120 (बी) , 34 भा०द०वि० का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया जाकर मृतकों के पुत्र सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही किया गया था। उपरोक्त प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण छत्रमोहन यादव निवासी - झिमकी , चौकी - कोतबा एवं दशरथ यादव निवासी - मटपहाड़ , थाना - बागबहार जिला जशपुर (छ०ग०) के घटना दिनांक से लगातार फरार थे। मुखबिर की सूचना पर थाना सरिया पुलिस ने आरोपी छत्रमोहन यादव को दबिश देकर आरोपी के घर से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी सउनि० टीकाराम खटकर , प्रधान आरक्षक ताराचंद रातड़े , भुवनेश्वर पण्डा , आरक्षक राजकुमार साव एवं चौकी प्रभारी कोतबा जिला जशपुर उप निरीक्षक राकेश सिंह एवं उनके पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


छत्रमोहन यादव पिता नाथोराम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी - झिमकी , पुलिस चौकी - कोतबा , थाना - बागबहार ,  जिला - जशपुर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad