सोनकर समाज परिचय सम्मेलन मनोज पुरबिया के नेतृत्व में होगा नवागढ़ की भागीदारी
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का प्रदेश स्तरीय महिला एवं युवा सम्मेलन विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के हृदय स्थल रामजानकी भवन नवापारा राजिम में आयोजित किया जा रहा है सोनकर समाज नवागढ़ के अध्यक्ष मनोज पुरबिया के नेतृत्व में नवागढ़ से विशाल जन सैलाब के साथ भागीदारी के लिए रवाना होंगे सोनकर समाज राज अध्यक्ष मनोज पुरबिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्थान में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।
परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राज अध्यक्ष मनोज पुरबिया के द्वारा वाहन व्यवस्था किया जा रहा है साथ ही आसपास की प्रत्येक राज्य इकाई में सघन जनसंपर्क कर कार्यक्रम में भागीदारी के लिए अपील किया जा रहा है इस बार विशाल रूप से महिला एवं युवा सम्मेलन आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ सोनकर समाज की विशाल रूप से महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है छत्तीसगढ़ सोनकर समाज की नेतृत्व में आदर्श विवाह एवम् प्रतिभा सम्मान उपरोक्त कार्यक्रम में संपन्न होना है।
पूरे छत्तीसगढ़ से नारी शक्ति सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि रूप में रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर करेंगे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर करेंगे
प्रदेश महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सेवती पुरबिया ने कहा कि इस इस बार विशाल रूप से पूरे छत्तीसगढ़ सोनकर समाज की महिला जागृत होकर महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट है प्रत्येक राज्य इकाई में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है निश्चित ही छत्तीसगढ़ सोनकर समाज प्रतिनिधित्व में नारियों का भागीदारी आगमी समय में और बेहतर होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.