महिलाओं को अपराध के प्रति सजग रहने का दिया संदेश.…. महिला सेल प्रभारी संतोषी ग्रेस
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए हमर पुलिस हमर बजार एवं हमर पुलिस हमर गांव अभियान की शुरुआत किया गया हैं जिसके माध्यम से प्रति दिन पुरे जिले में बाल सुरक्षा पर आधारित अभिव्यक्ति अभियान एवं महिला शसक्तिकरण, बालक/बालिकाओ/ महिलाओं की सुरक्षा,
नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से बाजारों, गांव एवं स्कुल, कालेजों में छात्र- छात्राओं, आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा,
डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 18 दिसंबर को हमर पुलिस हमर बजार एवं हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से महिला सेल प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्रामीण अंचल से आये मितानिन महिलाओं को "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।
तथा महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। तथा फर्जीकाल ठगी के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। तथा नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है बच्चो को नशा नहीं करने संकलप व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तथा अन्य यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई।
इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, आरक्षक अमित कुमार एवं अन्य स्टाफ सहित ग्रामीण अंचल से आये मितानिन महिलाएं उपस्थित रहें।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.