Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

फरार आदतन अपराधी राजा सोलंकी और लकी उर्फ रिजवान को किया गया गिरफ्तार गंभीर धाराओं में भेजा गया न्यागिक रिमाण्ड पर

 फरार आदतन अपराधी राजा सोलंकी और लकी उर्फ रिजवान को किया गया गिरफ्तार



गंभीर धाराओं में भेजा गया न्यागिक रिमाण्ड पर


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


जिला पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा0पु0से0) के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले एवं थाना प्रभारी श्री अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में लगातार अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही अपराध कर फरार आरोपियों से लगातार तलाश कर गिरफ्तार कर न्याय हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी अंकित अग्रवाल पिता राजेंद्र अग्रवाल निवासी खैरागढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके साथ लक्की उर्फ रिजवान और राजा सोलंकी निवासी खैरागढ़ हाथ मुक्का और किसी धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचा है की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 400/2024 धारा 296, 115(2), 351(2),118(1) 3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार थे जिनके संबंध में आज मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी चोरी छिपे अपने घर आए हैं और दूसरे राज्य फरार होने की तैयारी में है सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत पर दबिश दी जहां से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त हथियार को पेश करने पर जप्त किया गया मुख्य आरोपी राजा सोलंकी पिता रफीक सोलंकी उम्र 27 साल आदतन अपराधी है जो कुछ दिन पूर्व ही थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में लूट का अपराध घटित किया था, जमानत पर बाहर था आरोपी लक्की उर्फ रिजवान भी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहा है| दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया| आरोपियों के लगातार अपराधिक कृत्यों को देखते हुए अंकुश लगाने अन्य विधिसंगत कार्यवाही प्रस्तावित की गई|


उक्त कार्यवाही में सउनि० कोमल मिज, सउनि० कमलेश बनाफर, अनिल योगी, शैलेन्द्र पटेल, विजय कुर्रे एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad