Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 21, 2025

कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की समय सारणी की दी जानकारी नगर पंचायत छुईखदान और गंडई में 11 फ़रवरी 2025 को होगा मतदान जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत 17 फ़रवरी 2025 को होगा मतदान खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत 20 फ़रवरी को होगा मतदान

 कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की समय सारणी की दी जानकारी



नगर पंचायत छुईखदान और गंडई में 11 फ़रवरी 2025 को होगा मतदान


जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे


छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत 17 फ़रवरी 2025 को होगा मतदान


खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत 20 फ़रवरी को होगा मतदान


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आज प्रेस वार्ता लेकर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए घोषित समय-सारिणी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पंचायत छुईखदान और गंडई की चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन बुधवार 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति बुधवार 22 जनवरी 2025 को होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जनवरी 2025 निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) बुधवार 29 जनवरी 2025 को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख शुक्रवार 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। मतदान (यदि आवश्यक) हो नगरीय निकाय हेतु मंगलवार 11 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया है तथा नगरीय निकाय हेतु मतगणना और परिणाम की घोषणा शनिवार 15 फरवरी 2025 की जाएगी।


इसी तरह जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव होंगे। जबकि द्वितीय चरण में खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थान (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन सोमावर 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा। मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति सोमवार 27 जनवरी 2025 को होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी। अभ्यर्थी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख गुरूवार 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पहला चरण के तहत छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में सोमवार 17 फरवरी 2025 को मतदान होगा। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में गुरूवार 20 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दो चरणों में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी एवं दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है।

       सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी और द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी को घोषणा की जाएगी।

        इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरूवार 20 फरवरी और द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, एडीएम श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad