Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 20, 2025

बेमेतरा जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

 बेमेतरा जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील प्रतिबंधात्मक आदेश जारी



रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

 



आदेश के अनुसार, जिले में किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार, जैसे बंदूक, तलवार, लाठी, विस्फोटक सामग्री आदि लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, किसी भी राजनैतिक दल या उम्मीदवार को सशस्त्र जुलूस निकालने या आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करने पर रोक लगाई गई है।

शासकीय अधिकारियों और पुलिसकर्मियों, जिनकी ड्यूटी के दौरान हथियार रखना आवश्यक है, उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त, वृद्ध या शारीरिक दुर्बलता के कारण लाठी का सहारा लेने वाले व्यक्तियों को भी इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

 


कोई भी सभा, रैली या जुलूस आयोजित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी। बिना अनुमति के ऐसी किसी भी गतिविधि को निषेध किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों या दलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 20 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक लागू रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad