जिला सिवनी मध्यप्रदेश
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ऐलान: लंबित मांगों के लिए चार चरणों में होगाआंदोलन!
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन
आज दिनांक 7 फरवरी 2025 को तृतीय श्रेणी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए चार चरणों में आंदोलन करने का ऐलान किया है। मोर्चा ने शासन प्रशासन को 27 दिसंबर 2024 को ही मांगों के निराकरण के लिए सूचना दे दी थी, लेकिन समय सीमा में मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता चुना गया है।आंदोलन के प्रमुख चरण प्रथम चरण: 16 फरवरी 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण: इन चरणों की तिथियां और कार्यक्रम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।आंदोलन के मुख्य उद्देश्य शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना हे।
कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण सुनिश्चित करना।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना।जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका:
मोर्चा ने अपने परिपत्र में जिला इकाइयों और उनके प्रमुख सदस्यों की आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। जिला स्तर पर किए गए आंदोलनों के माध्यम से ही सरकार तक कर्मचारियों की बात पहुंचती है और मांगों के निराकरण में सफलता मिलती है।मोर्चे के प्रति कर्मचारियों का विश्वास संयुक्त मोर्चे ने पहले भी कई आंदोलनों के माध्यम से कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज उठाई है। यही कारण है कि प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में संयुक्त मोर्चे के प्रति विश्वास बढ़ा है। सफलता की उम्मीद मोर्चा ने आशा और विश्वास व्यक्त किया है कि चार चरणों का आंदोलन सफल होगा और उनकी सभी मांगें पूरी होंगी।
अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले उपस्थित रहे यह आंदोलन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.