भूपेन्द्र सिन्हा
शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा शिक्षारत्न अवॉर्ड से सम्मानित
शिक्षा, योग, स्काउटिंग में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मान
गरियाबंद/छुरा :- श्री चिन्मय सागर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री 1008 भगवान आदिनाथ जन्म कलयाणक रथयात्रा महोत्सव के शुभ मंगल प्रसंग पर शिक्षारत्न अलंकरण समारोह आयोजित की गई। राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों के पैनल द्वारा विभिन्न मानकों के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के नामचीन शिक्षकों के बीच नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को शिक्षा, योग, स्काउटिंग, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षारत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा, सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा एवं श्रीमती राम बाई सिन्हा के सुपुत्र, शिक्षक कला कुमार सिन्हा एवं श्रीमती विमला बाई सिन्हा के भतीजे हैं। वे शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ठेठवार यादव समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल यदु, शाकंभरी मरार समाज प्रांतीय संचालक हेमलाल पटेल, शिक्षक उमेश कुमार ढीढी पुरस्कार के सहभागी बने। योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा को सम्मानित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, एडीपीओ बुद्धविलास सिंग, डीएमसी खेलसिंग नायक, एपीसी विल्सन थामस, योगेश पटेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, प्राचार्य एन.सी. साहू, के.के. साहू, राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक खोमन सिन्हा, शिक्षाविद के.आर. सिन्हा, बी.एल. तारक, एस.आर.निषाद, उखराज ध्रुवा, सी.आर. सिन्हा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संतराम साहू, समन्वयक खोरबाहरा निषाद, संतराम कंवर, यशवंत सिन्हा, त्रिलोक सेन, रामलाल टांडे, विनोद चंद्राकर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डीटीसी सुनील देहलहरे, विकासखण्ड सचिव लुकेश्वर प्रधान, धर्मेंद्र ठाकुर, किरन सारथी, थनेश्वरी यादव, बलराम देवांगन, चित्रलेखा नागेश, दुर्गेश साहू, एच.आर.साहू, राज्यपाल अवॉर्ड से सम्मानित स्काउट प्रवीण सिन्हा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। विशेष उपलब्धि हासिल करने पर डडसेना कलार समाज सरंक्षक दीनू राम सिन्हा, जिलाध्यक्ष अवध राम सिन्हा, जिला महामंत्री डायमंड सिन्हा, मंडलेश्वर शिवलाल सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, सचिव हेमंत सिन्हा एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया। शिक्षिका अमोलिया सिन्हा, महेश्वरी सिन्हा, दानेश्वरी सिन्हा, शारदा सिन्हा, दामिनी सिन्हा, कंचन सिन्हा, संजय सिन्हा, भूपेन्द्र सिन्हा, पोस्ट ऑफिस शाखा प्रबंधक बलराम सिन्हा, नारायण सिन्हा, कमलेश सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, रितिक, प्रिया, मधु, पूर्वी, गुंजन, योगिता, प्रवीण, नंद किशोर, रुद्र प्रताप, रोमित ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिए। विद्यालय परिवार से प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन, शिक्षक उमेश ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, संतोष निषाद, तुलेंद्र वर्मा, सुशील कुमार पांडे, तरुण साहू, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा ने बधाई दिया। पतंजलि योग समिति जिला संरक्षक यशवंत यादव, भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी संतराम कंवर, स्मरण साहित्य समिति अध्यक्ष ललित साहू, साहित्यकार देवनारायण यदु, विनोद चौहान, हेमलाल पटेल, भोज पटेल, श्री राघवेन्द्र मानस संघ अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव, रत्नांचल साहित्य समिति महासचिव फणेंद्र साहू, जिला योग प्रचारक गणेश आजाद, योगशिक्षक हरीश नेताम, कीर्ति तारक ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.