Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 22, 2025

शिव शक्ति युवा कल्याण विकास समिति ने परसकोल स्कूल को साउंड सिस्टम भेंट किया

 शिव शक्ति युवा कल्याण विकास समिति ने परसकोल स्कूल को साउंड सिस्टम भेंट किया



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


प्राथमिक शाला परसकोल में सम्मान समारोह एवं न्यौता भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू, अध्यक्षता शिव कुमार साहू तथा शिव शक्ति युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र साहू तथा सचिव सुभाष बारिक उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर प्रशांत भोई एवं शंकर पटेल ने किया। इस अवसर पर शिव शक्ति युवा कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने विद्यालय को एक साउण्ड सिस्टम भेंट किया। प्रबंध कारणी समिति के सदस्यों ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक कौशल बेहेरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुकेश प्रधान, समिति के पदाधिकारी शिव कुमार साहू, दुखीश्याम साहू, रामरतन यादव, हरिबंधु साहू, पुरुषोत्तम साहू, गणेश साहू, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता तपस्विनी भोई, सुनीता साहू का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीर कुमार बेहेरा ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad