जिला सिवनी मध्यप्रदेश
थाना कान्हीवाडा द्वारा 04 दिन के अंदर सनसनीखेज हत्या के आरोपी को पकडा गया
सी एन आई न्यूज कान्हीवाडा/सिवनी
पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील मेहता द्वारा बालक बालिका एवम महिला सम्बंधित अपराधो मे आरोपियो के विरुध त्वरित व सख्त कार्यवाही के निर्देशो के पालन मे व अति. पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग केवलारी आशीष भराडे महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना कान्हीवाडा मे दर्ज अप. क्र. 145/25 धारा 103(1) बी.एन.एस में प्रार्थिया रुकमणी ठाकुर की सूचना पर कान्हीवाडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जाकर प्रार्थिया की देहाती नालसी लेकर नाबालिक म्रतिका की पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम कराया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कान्हीवाडा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तकनीकी व मुखविर सहायता से आरोपी पुरुषोत्तम पिता ओमप्रकाश ठाकुर उम्र 23 साल नि. ग्राम भेडा थाना घंसौर हाल पता ग्राम कटिया थाना कान्हीवाडा को 04 दिनों के अंदर ढूढ निकाला गया। व आवश्यक कानूनी साक्ष्य प्राप्त कर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिन्ह तिलगाम के हमराह मे उपनिरीक्षक बलवंत सिन्ह तेकाम, उपनिरीक्षक अंकिता जैन प्रभारी महिला उर्जा डेस्क, सउनि प्रमोद मालवी, कार्य, सउनि जगमोहन अधिकार, प्र. आर. देवनलाल पंद्रे, प्र.आर. अम्बरीश शुक्ला, प्र.आर. प्रकाश धुर्वे, प्र.आर. संजय यादव, प्र.आर. नंदुलाल उइके, प्र.आर. फूलवंत धुर्वे, आर. सुरेश चौहान, आर. अंकित चौरसिया, आर. शिवकुमार करपे, आर. मोहसीन आजमी आर. महेश ठाकरे, आर. संतोष साहु, आर. धर्मेंद्र धुर्वे, म. आर. 658 एकता शर्मा, म. आर. 777 संतोषी धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.