Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 11, 2025

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार ग्राम में आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, विधायक कसडोल संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष मालकराम साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष धरम दास साहू, भिखारी चरण साहू, नारायण साहू, तोषराम साहू, पंकज साव, टीकेश्वर साहू, अजीत साव, तुलाराम साहू, लालाराम साहू उपस्थित रहे। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्वप्रथम नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किए। इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना के ग्राम बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा अर्चना के लिए ना होकर यहाँ से संस्कार भी पैदा हो इसलिए इसका निर्माण हुआ है। इसके पश्चात श्री साव ने मंदिर परिसर में आहाता निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा किए। 

प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मंदिर निर्माण हेतु शुभकामना देते कहा कि आज के समय में घर में संस्कार बचाना जरूरी है, तब जाकर एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। तभी माता कर्मा मंदिर का लक्ष्य सही मायनों में पूर्ण होगा। 

बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण हेतु इस क्षेत्र के सभी लोगों को शुभकामनाएँ जिन्होंने इस शुभ कार्य में अपना योगदान दिया। इसके पश्चात उन्होंने लोगों को माँग को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि से 21 लाख रुपए की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad