ब्राउन शुगर कारोबार करने के दो आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु नशे के कारोबारियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास दो लोग ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर दोनों पुरूष को पकड़ा गया , पूछताछ में अपना नाम देवेन्द्र विष्वकर्मा एवं करन रंगारी बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 50 पुड़िया वजन 24 ग्राम को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण -
देवेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ मोन्टू पिता राजेश विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष और करन रंगारी पिता महेंद्र रंगारी उम्र 23 वर्ष।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.