Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 25, 2025

छत्तीसगढ़ पेंशनर्स फोरम की प्रांतीय बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत करने का लिया गया निर्णय

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा

छत्तीसगढ़ पेंशनर्स फोरम  की प्रांतीय बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत करने का लिया गया निर्णय



खरोरा..छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,पेंशनर्स फोरम की प्रांतीय बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रधानमंत्री को पत्र से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स फोरम के प्रदेश संयोजक बी पी शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फोरम की बैठक राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई,




 जिसमें  प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघ के  कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी  उपस्थिति दर्ज़ कराते हुए अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें प्रमुख रूप से निम्नांकित समस्याओं पर चर्चा  उपरांत सर्वसम्मति से निराकरण करने हेतु निर्णय लिया गया :-

-महंगाई राहत  धारा 49(6)  के तहत मध्य प्रदेश से सहमति लेने की की बाध्यता को समाप्त की जाए।

-महंगाई राहत  के साथ एरियर्स भुगतान केंद्र सरकार के समान किया जाए ।

-प्रदेश में लंबित पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जावे, साथ ही सेवानिवृत्ति तिथि को  समस्त स्वत्वों का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए ।

-पेंशनरों को  उपचार हेतु कैशलेस की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। उक्त सुविधा का लाभ शासन द्वारा जारी समस्त मान्यता प्राप्त  अस्पतालों से किया जाए। जिसकी सीमा कम से कम दस लाख तक निर्धारित किया जावे।

प्रदेश स्तरीय पेंशनर फोरम की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, पेंशनर फोरम के प्रदेश संयोजक बी पी शर्मा,आर के रिछारिया,चेतन भारती, यशवंत देवान,आर के ठाकुर,कौशल वर्मा,आर के रिछारिया,पंकज पांडेय,उमेश मुदलियार,सुनील नायक, आर एन नायक, पूर्णानंद नेताम,सी एल दुबे, ए एन झा, कृष्णा प्रसाद तिवारी विद्यासागर ध्रुव, श्रवण कुमार ठाकुर ,मधुकांत यादु, तुलसीराम राठौड़ ,रमेश ठाकुर, विनोद चंद्राकर, भागीरथी साहू, दुबे लाल सेन, घनश्याम पुरी ,लोकेश कुमार,रोमनाथ नायक, अरुण बघेल भागवत जैन, धरमपाल वर्मा, , पंकज नायक, बी पी कुशेल सहित प्रांतीय एवं विभिन्न जिला के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad