Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 11, 2025

आईजी गर्ग के निर्देशन में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

 आईजी गर्ग के निर्देशन में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की मॉनिटरिंग , सीसीटीवी फुटेज संग्रहण ,




 विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य से संबंधित एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तकनीकी पक्षों की सटीक जानकारी देना एवं विवेचना में गुणवत्ता सुधारना रहा।‌ कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने विवेचना में आने वाली त्रुटियों एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात माननीय न्यायालय में प्रकरणों की मॉनिटरिंग पर प्रकाश डालते हुये सीसीटीवी फुटेज संग्रहण करने के संबंध में एवं विवेचना में एकत्र करने सहित ई-साक्ष्य की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की सटीक मॉनिटरिंग व उचित रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिये। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने रेंज से आये अधिकारियों को कार्यशाला के विशेष बिंदुओं से अवगत करते हुये एवं कोर्ट आरक्षकों को उनके जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने संबंधित कार्यशाला के विशेष पहलुओं के बारे में जानकारी दी। सीसीटीवी फूटेज संग्रहण एवं विश्लेषण की तकनीकी जानकारी आशुतोष दुबे द्वारा दी गई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरों , हार्डडिस्क से फुटेज सुरक्षित निकालने , वीडियो बैकअप की सरल विधियों तथा सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने थानों में विचाराधीन प्रकरणों से संबंधित सूचनाओं के सुरक्षित संधारण पर प्रकाश डाला। इसके अलावा आरक्षक सागर , काशीनाथ एवं प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर द्वारा क्रमशः प्रकरणों की सूचना संधारण , ई साक्ष्य , सॉफ्टवेयर व अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रेंज के समस्त जिलों से आये अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ,  अभिषेक झा , नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल , सी.पी. तिवारी , श्रीमती शिल्पा साहू , पनिक राम कुजूर , श्रीमती चित्रा वर्मा (बालोद) , राजेश बांगड़े , श्रीमती कौशल्या साहू , विनय कुमार (बेमेतरा) सहित 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का समुचित संचालन एवं व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad