Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 11, 2025

बांग्लादेशी घुसपैठियों ,अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासीयों तथा बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान ।

 बांग्लादेशी घुसपैठियों ,अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासीयों तथा बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान । 



     सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों 28 अप्रैल, 2025 की बैठक में छत्तीसगढ़ में बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान एवं उन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु लिए गए निर्णयानुसार प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे तत्व न केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चुनौतियाँ भी उत्पन्न करते हैं। इसके रोकथाम के लिए प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि अवैध दस्तावेज बनाने वाले एवं बिना वैध दस्तावेज वाले व्यक्तियों को लाने में संलग्न अनेक ठेकेदार, टेंट व्यवसायी,  कबाड़ी आदि का काम करने वाले लोग, जो छोटे लाभ कमाने के लिए इस कृत्य में संलग्न है, उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे भारत सरकार एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु “स्पेशल टास्क फोर्स (STF)” का गठन करने को कहा गया है। इन टास्क फोर्स की सहायता से न केवल ऐसे तत्वों की पहचान की जाएगी, बल्कि उन्हें राज्य से निष्कासित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ठेकेदारों के माध्यम सै बाहर सै आए श्रमिक कार्यरत हैं। इनके दस्तावेजों का समुचित जांच एवं सत्यापन नहीं हो पाने के कारण यह आशंका प्रकट की जा रही है कि कई अवैध अप्रवासी भि इन्ही माध्यमों से राज्य में निवास कर रहे हैं ।इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे  श्रमिकों का ठैकैदारों कै माध्यम से अनिवार्य रूप से सत्यापन करवाया जाए।साथ हि फर्जी दस्तावेजों कै माध्यम से पहचान पत्र प्राप्त करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्यवाही की जाए।          साथ हि सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है की वै अपने जिलों में आवश्यकतनुसार विशेष अभियान चलाकर कानून सम्मत ,वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीके से अवैध अप्रवासीयों कि पहचान सुनिश्चित करें तथा भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए कि गई कार्यवाही की जानकारी समय समय पर पुलिस मुख्यालय को प्रेषित करें ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad