नंदी महराज पर कुल्हाड़ी से हमला
दरिंदगी की हद पार-आधी रात कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर रूप से घायल नंदी- समर्पित गौसेवकों ने दिखाई मानवीयता
सी सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट
जिला:- केसीजी के मुख्यालय खैरागढ़ नगर में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीबन 12 बजे एक हृदय विदारक घटना सामने आई जब अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नंदी महराज पर धारदार कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक हमला कर दिया। शांत रात के सन्नाटे में हुई इस बर्बरता ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जागरूक एवं संवेदनशील गौसेवकों ने तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने घायल नंदी महराज को प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी त्वरित मानवीय पहल से एक निर्दोष जीवन की रक्षा संभव हो सकी।
अगले दिन पशु चिकित्सा विभाग, खैरागढ़ की डॉ. विनीता एवं उनके सहयोगी अनिकेत ने गंभीर रूप से घायल नंदी महराज का समुचित उपचार किया। समर्पित टीम ने अपनी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे जख्मों का कुशलता पूर्वक इलाज किया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.