Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 17, 2025

मोर गांव, मोर पानी महाअभियान : जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल 20 जून को होगा हर घरों में एक सोखपीट निर्माण का लक्ष्य कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा– “मानव और पर्यावरण सुरक्षा की नींव बनेगा यह अभियान"

 मोर गांव, मोर पानी महाअभियान : जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल



20 जून को होगा हर घरों में एक सोखपीट निर्माण का लक्ष्य


 कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा– “मानव और पर्यावरण सुरक्षा की नींव बनेगा यह अभियान"



कवर्धा, 17 जून 2025। कबीरधाम जिले में जल संरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। गिरते भू-जल स्तर की गंभीर समस्या से निपटने और समुदाय को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए "मोर गांव, मोर पानी महाअभियान" का आयोजन 20 जून 2025 को प्रातः 6: बजे से दोपहर 12: बजे तक किया जाएगा। इस 6 घंटे के विशेष अभियान में जिले के चारों विकासखण्ड कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला एवं सहसपुर लोहारा के समस्त ग्रामों में सामूहिक भागीदारी से एक लाख से अधिक सोख पीटों का निर्माण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी।


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समय सीमा की बैठक में मोर गांव-मोर पानी महाभियान के कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकरियो को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए और इस पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाने के लिए सभी से आग्रह किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि उन  अभियान मानव और पर्यावरण सुरक्षा की नींव बनेगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि "मोर गांव, मोर पानी" महाअभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की एक ठोस नींव रखेगा। उन्होंने 20 जून को आयोजित होने वाले इस अभियान को जल क्रांति का जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह जिले की मिट्टी, पानी और जीवन के संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

कलेक्टर ने आज समय-सीमा बैठक में जिला, जनपद एवं ग्रामस्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर अभियान की विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों—पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी, कृषि, सहकारिता, वन, मत्स्यपालन—तथा मितानिन, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में पूर्ण भागीदारी का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने  प्रेरक शब्दो मे कहा कि " हर बूंद की कद्र, हर प्रयास की गूंज – यही बनेगी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल और सुरक्षित जीवन की गारंटी।”इस सोख पीट के माध्यम से बरसात के बहाने पानी को सहेज कर रखने और धरती में पानी की वपसी की तैयारी की जाएगी। 


अभियान का उद्देश्य और पृष्ठभूमि


कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले के दो विकासखण्ड – कवर्धा और पंडरिया ‘क्रिटिकल’ जोन तथा बोड़ला व सहसपुर लोहारा ‘सेमी-क्रिटिकल’ जोन के रूप में ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह जनभागीदारी आधारित जल सरंक्षण महाअभियान प्रारंभ किया है।

अभियान के अंतर्गत "घर का पानी घर में और गांव का पानी गांव में ही रोकने" का संकल्प लेकर सभी घरों में 3x3 फीट आकार के सोख पीटों का निर्माण किया जाएगा। अनुमानित रूप से 1 लाख सोख पीटों से प्रति वर्ष 20 से 30 हजार लाख लीटर जल का भूगर्भ में पुनर्भरण संभव होगा।


अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ : सोख पीट निर्माण और शपथ


श्रमदान द्वारा सोख पीट निर्माण किया जाएगा।  सभी परिवार अपने आंगन, बाड़ी, कोठार या अन्य खुले स्थानों पर स्वेच्छा से श्रमदान कर एक-एक सोख पीट बनाएंगे।

जल संरक्षण शपथ : जल सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से एक ही समय पर घर-घर जल बचाने की शपथ दिलाई जाएगी।


जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी ने कहा कि “जल संरक्षण केवल एक विभागीय कार्य नहीं, यह जन-संकल्प है। मोर गांव, मोर पानी महाअभियान ग्रामीण चेतना को मजबूत करेगा।

हर व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता में बदलेगी। यह अभियान ग्राम स्वराज की भावना को नई दिशा देगा।

सोख पीट निर्माण से न केवल जलस्तर बढ़ेगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता भी सशक्त होगी।”


अभियान के क्रियान्वयन की रूपरेखा ग्राम स्तर पर


सचिव एवं सरपंच प्रमाण पत्र जारी करेंगे जिसमें सोख पीट की संख्या एवं शपथ लेने वाले व्यक्तियों की जानकारी होगी। फोटो व वीडियो का संकलन नोटकैम द्वारा किया जाएगा। मुनादी व संध्या चौपाल का आयोजन 18 व 19 जून को अनिवार्य रूप से होगा।


विभागवार दायित्व एवं भागीदारी

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि मोर गांव-मोर पानी महाभियान को सफल बनाने के लिए विभागों को अलग अलग दायित्व और जिम्मेदारी दी गई है। 

जिसमे एनआरएलएम, महिला स्व-सहायता समूह, कृषि सखी, पशु सखी, बैंक मित्र, सभी सदस्यगण भाग लेंगे। मनरेगा के सभी परिवार, मेट शामिल होंगे। पीएम आवास ग्रामीण के लाभार्थी परिवार व आवास मित्र भाग लेंगे।स्वास्थ्य विभागसभी कार्यकर्ता अपने घरों में निर्माण व शपथ लेंगे।महिला एवं बाल विकासआंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं रेडी टू ईट समूह शामिल होंगे।शिक्षा विभागशिक्षक, रसोइया, प्रेरक आदि प्रतिभागी बनाए जाएंगे।वन विभागवन समिति सदस्य शामिल होंगे।कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग, किसान, किसान मित्र, मछुआरे समूहों को सहभागी बनाया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad