Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 13, 2025

हनी ट्रैप में फंसाकर फिरौती मांगने के दो आरोपी जेल दाखिल

 हनी ट्रैप में फंसाकर फिरौती मांगने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - हनी ट्रैप मामले में फंसाकर अपहृत युवक के मोबाइल से सत्रह लाख रूपये फिरौती की मांग करने वाले   एक महिला सहित दो आरोपियों को सायबर टीम के संयुक्त कार्यवाही से थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये महज छह घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                       पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने बताया गत दिवस 12 जून को शाम सात बजे बुधराम साहू निवासी ग्राम बसंतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बेटा किशन साहू रोड तरफ घूमने निकला था तभी रात्रि आठ बजे इसके बेटा किशन कुमार साहू के मोबाईल से प्रार्थी के मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति फोन कर बोला कि तुम्हारा बेटा एक लड़की से गलत काम करते पकड़ाया है। जिसका बीडियो भी बना है , जिसे छुड़ाना है तो सत्रह लाख रूपये लेकर पहरिया के आगे कोरबा रोड मे आओ - नही तो तुम्हारे बेटा को मार देंगे। ऐसा बोल कर बेटा किशन को आरोपीगण गाली गलौच और मारपीट कर रहे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140 (2) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर एवं सायबर सेल की टीम गठित कर घटनास्थल रवाना की गई। पहरिया के आगे खेतों के बीच स्थित बोर के मकान के अंदर से एक आरोपी अभय कुमार सूर्यवंशी के कब्जे से अपहृत युवक को बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी तथा महिला साथी आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू के माध्यम से वाट्स एप में चेट कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर प्रार्थी से उसके पुत्र को वापस करने की एवज में सत्रह लाख रूपये की मांग की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल और दो स्कूटी को बरामद किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक , साइबर टीम सउनि विवेक सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , शहबाज अहमद का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


अभय कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 कुलीपोटा , थाना - जांजगीर और आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू पति सलमान खान उम्र 26 वर्ष निवासी - वैगिनबंधान भोजपुर चांपा , थाना - चांपा , जिला - जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad