Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 15, 2025

अवैध रूप से शराब परिवहन करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 अवैध रूप से शराब परिवहन करने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर बिक्री हेतु मोटर सायकल बुलेट में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये दो आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लाल काले रंग के बुलेट में भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहा है। सूचना मिलते ही  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर भोजपुर के पास नाक़ाबंदी कर मोटर साइकिल बुलेट से आते हुये दो व्यक्तियों को रोका गया। दोनों पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में थे , जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम गीता कुमार बनाफर, चंद्र कुमार सूर्यवंशी निवासी अफरीद का बताये , जिनके कब्जे से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन कीमती 4800 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त बुलेट को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चाम्पा में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चाम्पा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा , सउनि बाबूलाल दिवाकर , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , मुद्रिका दुबे , शंकर राजपूत और माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।



गिरफ्तार आरोपीगण -


गीता कुमार बनाफर उम्र 40 वर्ष निवासी - अफरीद , थाना - सारागांव और  हरिश्चंद्र सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष निवासी - अफ़रीद , थाना - सारागांव , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad