मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री विजय रूपाणी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। श्री रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विजय रूपाणी जी एक सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.