Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 16, 2025

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत बेंलरगोदी में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव

 शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत बेंलरगोदी में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव 



सीएन आई न्यूज से विजय निषाद 


छुरिया- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेंलरगोदी में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहु ने की। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहु व जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है, और इस अवसर पर "शाला प्रवेश उत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की भी है, जिसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है।श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी है। नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ फिर से एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सबके लिए विशेष है। मैं आप सभी से कहना चाहती हूँ कि खूब मन लगाकर पढ़िये, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछिए, उत्तर खोजिए और आगे बढ़िए।आपकी शिक्षा, आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षा का बेहतर वातावरण बने। साथ ही कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहु ने व शाला विकास समिति के अध्यक्ष कुमार साय साहु ने भी संबोधित करते हुए शाला प्रवेश उत्सव की सभी बच्चों व शिक्षकगणो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही इस अवसर पर आलोक मिश्रा,सोनम मरावी,अजोधराम,हुमन राज निर्मलकर, नागेश्वर भारतद्वाज, ढालसिंह वर्मा,सुमेरी पाल,गिरिश कुमार, सुशील नेकी, उमाशंकर साहु, सुनीता सिंह समेत प्रधानपाठक शिक्षकगणों समेत बालक बालिका उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad