Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 2, 2025

जिला पुलिस द्वारा फाइनेंशियल मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

 जिला पुलिस द्वारा फाइनेंशियल मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग -  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सीए बिल्डिंग , सिविक सेंटर में आज फाइनेंशियल मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रथम वाहिनी , आठवीं वाहिनी , बारहवीं वाहिनी एवं तेरहवीं वाहिनी के दो सौ से अधिक अधिकारियों एवं जवानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एवं भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से आये विशेषज्ञों द्वारा जवानों को इन्वेस्टमेंट अवेयरनेस , साइबर फ्रॉड से सुरक्षा , फाइनेंशियल लिटरेसी , कैपिटल मार्केट एवं मनी मैनेजमेंट के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि —बचत की आदत हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाती है। सैलरी स्लिप की सही फाइलिंग और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहना आज की आवश्यकता है। विशेषकर गेमिंग एप्स जैसे झांसे से बचते हुये हमें स्वयं के साथ अपने परिवार को भी जागरूक करना चाहिये। कार्यक्रम में एनएसई से आये अधिकारी जावेद हुसैन ने टेक्नोलॉजी के माध्यम से फाइनेंशियल लिटरेसी बढ़ाने के उपाय बताये , वहीं एसईबीआई के अधिकारी शिवम भट्ट ने मंथली इनकम , खर्च प्रबंधन एवं इमरजेंसी फंड की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने कहा कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट की मूल भावना हमारे घर की गृहिणियों में सहज रूप से मौजूद होती है। अपने संसाधनों के उचित उपयोग व बचत के माध्यम से हम फाइनेंशियल ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश से पूर्व साइबर सुरक्षा की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों व विशेषज्ञों का आभार प्रकट करते हुये इसे जवानों के लिये एक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सत्र बताया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी , रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा सहित विभिन्न वाहिनियों के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad