रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस, जागरूकता अभियान पर विचार गोष्ठी का आयोजन
खरोरा 16 सितंबर 2025 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक व्याख्याता रीतारानी वर्मा, व रजनी त्रिपाठी थे।
ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर में कक्षा 9वीं से देविका देवांगन, अनन्या, हर्षित, देवांगन, मेघा चेलक, प्रियंका, शुभम, सानिया, प्रिया, टेकेश्वर, भुनेश, लोकनाथ, कक्षा 10वीं देविका , कुमकुम, मनीषा, लोकेश, संजना, तनुजा, प्रियंका, पीयूषा, किरण यादव, खुशबू धीवर, रोशनी ध्रुव, सरिता, प्रोणिता, नीलम, कक्षा 11वीं राम, टिकेश्वरी, तुलसी, संगीता, रामेश्वरी, पूनम साहू, कामनी, गुंजा, वही 12वीं से भूमिका,सीमा, मुस्कान, दीप्ति, अपूर्वा, चांदनी, नम्रता, श्रुति, प्रताप, पूजा साहू, टेकेश्वर देवांगन द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर निर्माण कर ओजोन परत संरक्षण पर जागरूकता का परिचय प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में टेकेश्वर देवांगन, शिवानी, लाखेश्वरी वर्मा, भारती, कंचन, नंदिता सोनवानी, नीरा देवांगन, मोनिका बघेल, गुंजन साहू, लितेश, ने ओजोन परत की सुरक्षा पर तथ्यात्मक जानकारी दिए। साथ ही साथ अपने विचार में कहा कि ओजोन परत का जितना होगा विनाश उतना ही होगा मानव का विनाश।
प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि मार्ट्रियल प्रोटोकॉल 1987 में ओजोन परत को बचाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण समझौता 16 सितंबर को हुआ। इस प्रोटोकॉल में क्लोरोफोरो कार्बन के उत्पादन व खपत में महत्वपूर्ण कटौती की गई तथा हैलोजन गैस के उत्पादन एवं खपत को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया।
वरिष्ठ व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन के कहा कि ग्लोबल वार्मिंग आज संसार की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। दुनिया ने इस सदी के आखिर तक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के प्रयास चल रहे है। तापमान में वृद्धि साथ साथ धरती के विभिन्न प्रजातियों पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही कार्बन डाईऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, मिथेन हाइड्रो कार्बन, सल्फर डाई ऑक्साइड, के पृथ्वी पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, पर रोशनी डाली गई। इस बेला में व्याख्याता शाहिना परवीन, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ओजोन की सघनता बनी रहे, ताकि सूर्य किरणों को हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के गंभीर दुष्प्रभाव से मानव जाति सुरक्षित रहे।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन, डोमार सिंह यादव, शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद एवं समस्त विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.