Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 21, 2025

राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम वाद्ययंत्रों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

 राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम



वाद्ययंत्रों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर-छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



मुख्यमंत्री श्री  साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह कड़ी थी, जिसमें संगीत, योग और मानसिक स्वास्थ्य को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।


कार्यक्रम में राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा, विधायक  किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।


हार्मोनिका क्लब द्वारा माउथ ऑर्गन, बांसुरी, शहनाई, मेलोडीका, सैक्सोफोन और विसलिंग जैसे मुख वाद्ययंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।


वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगीत, योग और चिकित्सा का एक दुर्लभ संगम था, जो समाज में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad