Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 1, 2025

पत्रकार कल्याण महासंघ के तत्वावधान में बसना में नवरात्रि मिलन व सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

 पत्रकार कल्याण महासंघ के तत्वावधान में बसना में नवरात्रि मिलन व सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न



बसना।

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में नगर के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर परिसर में नवरात्रि मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह अवसर पत्रकार समाज की एकता, आपसी सौहार्द्र और संगठन की मजबूती का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम का संचालन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारगण, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


समारोह की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे न केवल सूचनाओं का संचार करते हैं, बल्कि समाज को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता आज अनेक चुनौतियों के बीच कार्य कर रही है, ऐसे में संगठनात्मक एकजुटता और पारस्परिक सहयोग ही हमारी शक्ति है।


प्रदेश अध्यक्ष ने निकट भविष्य में कवि सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की और कहा कि यह सम्मेलन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि पत्रकार समाज को नई ऊर्जा और रचनात्मक सोच से जोड़ने का भी कार्य करेगा।


इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर परिवार की ओर से पत्रकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को फूलमालाओं से अलंकृत कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर पत्रकारों ने इसे अपने कर्तव्यनिष्ठा और समाजसेवा का प्रेरक क्षण बताया।


समारोह में मंचासीन अतिथियों में श्रीराम जानकी मंदिर के कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महासंघ के प्रदेश सचिव




 ऋषिकेशन दास, जिला महासचिव अभय धृतलहरें, जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी,संगठन सचिव फिरोज खान  ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास  कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष शहरीय गोवर्धन नंदे ब्लॉक उपाध्यक्ष ग्रामीण कुंज राम यादव ब्लॉक सचिव बसंत लाल साहू, मीडिया प्रभारी दीपक जगत, वरिष्ठ साथी प्रेम सिंह पोर्ते, हेमंत टांडी, जीत यादव, एवं  हेमसागर साव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन की गतिविधियों को गति देने, पत्रकार हितों की रक्षा करने और एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। पत्रकारों का कलम ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।


समारोह में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में संगठन की मजबूती और परस्पर सहयोग ही उन्हें इन चुनौतियों से पार ले जा सकता है।


कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित पत्रकार साथियों, आमंत्रित अतिथियों एवं श्रीराम जानकी मंदिर परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पत्रकार कल्याण महासंघ बसना और आसपास क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक मजबूत स्तंभ बनेगा।


इस अवसर पर परिसर में पत्रकारों के बीच आपसी परिचय, सौहार्द्रपूर्ण संवाद एवं नवरात्रि मिलन का उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad