Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 31, 2025

भाजपा सरकार जनता को डराने का काम कर रही है – मोक्ष कुमार प्रधान

 भाजपा सरकार जनता को डराने का काम कर रही है – मोक्ष कुमार प्रधान



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना।भाजपा सरकार अब लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने पर उतारू हो चुकी है। कुछ दिन पहले सरगुजा एवं जशपुर जिले में जनता के मुद्दे की आवाज बनी  एक बहन, जो यूट्यूबर हैं, उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। बिना किसी निष्पक्ष जांच के मंत्री और विधायक द्वारा कानून का दुरुपयोग कर सत्ता के बल पर दबाव बनाया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह घटना साफ दर्शाती है कि भाजपा सरकार आलोचना से डरती है और सच बोलने वालों को डराने के लिए सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है। किसी भी वीडियो से सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक होती है, न कि पहले ही सजा देने की मानसिकता।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे सरकार से समाधान मांग रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार जनता के मुद्दों को हल करने के बजाय डर और दमन की राजनीति कर रही है।मोक्ष कुमार प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और हम सभी जनप्रतिनिधि लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि डराने से सच की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad