Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 5, 2025

किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम कलडबरी संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम कलडबरी संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ



छुरिया:-ग्राम कलडबरी में आज संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां मैदान में दौड़ते नन्हें कदमों की ताल, बच्चों की चमकती आंखों में सपनों की रोशनी और चारों ओर गूंजते जयघोष ने पूरे गांव को उत्सव स्थल में बदल दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल कुमर्दा अध्यक्ष हिरदेराम देवांगन व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने प्रेरणादायी एवं भावनात्मक उद्बोधन में कहा कि बच्चों की आंखों में चमकते सपने ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की सबसे सशक्त किरण हैं। खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस, संघर्ष, जज़्बा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम है। आज कलडबरी के बच्चों में जो ऊर्जा, प्रतिभा और हौसला देखने को मिला, वह आने वाले समय में जिले और राज्य के गौरव का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चे की सफलता के पीछे परिवार, शिक्षक और समाज का सामूहिक सहयोग होता है, और कलडबरी आज उस सहयोग की खूबसूरत मिसाल बना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा द्वारा की गई। उन्होंने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि खेल बच्चों को सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि जीवन के हर मोर्चे पर मजबूत बनाते हैं। आज बच्चों ने जिस अनुशासन, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। यदि बच्चों को सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।


विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कुमर्दा अध्यक्ष श्री हिरदाराम देवांगन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम के शुरुवात दौरान 100 मीटर दौड़ मे बच्चों ने अद्भुत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 


साथ ही इस अवसर पर दीनदयाल साहु (अध्यक्ष सरपंच संघ छुरिया)प्रकाश मुटघरे (जनपद सदस्य) श्रीमती जंत्रीबाई साहू (सरपंच ग्राम कलडबरी) राधेलाल जोशी (जनपद सदस्य प्रतिनिधी) (जनपद सदस्य) किसुन साहू (पूर्व जनपद सदस्य)रमेश यादव (समाजसेवी)  दुखुराम साहू, कार्तिक साहू, माधोराम, गिरधारी लाल भुवार्य (ग्राम पटेल),गोपाल सिंग कोसमा (संकुल प्राचार्य )श्रीमति हरेश बघले (प्रधानपाठिका)श्रीमती नीलम संजीव साहु (संकुल समन्वय) वेद कुमार पटेल,अभिषेक साहु,लिलाबाई साहु जी (पंच)

 लुकेश्वरी निषाद (पंच),श्याम बघेल (करमरी),दिग्विजय मिश्रा(रतनभाट)शिक्षकों, अभिभावकों और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल और अविस्मरणीय बना।आज बच्चों के सपनों ने उड़ान भरी, भविष्य ने अपनी चमक बिखेरी और पूरे गांव ने मिलकर यह संदेश दिया कि ये नन्हें खिलाड़ी ही आने वाले कल का स्वर्णिम भविष्य हैं।


सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad