Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 24, 2026

डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली अवस्थामें लाश, 7 से 10 दिन पुरानी होने की आशंका; हत्या या कुछ और की जांच में जुटी पुलिस

 समाचार 

भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़ 


डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में  मिली महिला की सड़ी-गली अवस्था में लाश, 




7 से 10 दिन पुरानी होने की आशंका; हत्या या कुछ और की जांच में जुटी पुलिस

डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुरामी बांध के पीछे जंगल के भीतर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश बरामद की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का शव 7 दिन से अधिक पुराना हो सकता है। शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं है। पुलिस को हत्या की प्रबल आशंका है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने की नीयत से डौंडीलोहारा के सुनसान जंगल में फेंका गया है। आसपास किसी प्रकार के दस्तावेज या पहचान से जुड़ा सामान नहीं मिला है, जिससे फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad