Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 15, 2026

गांजा परिवहन करने के महिला सहित दो आरोपी जेल दाखिल

 गांजा परिवहन करने के महिला सहित दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


धमतरी - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने के महिला सहित दो आरोपियों को थाना अर्जुनी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                         एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना अर्जुनी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोयना ग्राम पंचायत के पास (धमतरी–नगरी मार्ग) पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर तत्काल नाकाबंदी कर प्रभावी कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी द्वारा अपराध क्रमांक 05/26 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना अर्जुनी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


जप्ती विवरण -


अवैध मादक पदार्थ गांजा 12.538 किलोग्राम अनुमानित कीमती 1,25,380 रूपये , 01 नग बजाज मोटरसाइकिल कीमती 2,85,000 रूपये , 04 नग मोबाइल फोन कीमती 33,500 रूपये , कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 4,43,880 रूपये।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


तिलेश सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी -  वार्ड क्रमांक 03 गोपीबंद , थाना - पंडरिया , जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) और तरूणा सिंह राजपूत पिता शांतिलाल उम्र 26 वर्ष निवासी -  सुभाष ब्लॉक , एसईसीएल कॉलोनी , थाना - कोतवाली , जिला - कोरबा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad