Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 9, 2026

प्रवासी भारतीय दिवस आज-प्रवासी भारतीयों का देश की अर्थव्यवस्था, साख और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है ।

 प्रवासी भारतीय दिवस आज-प्रवासी भारतीयों का देश की अर्थव्यवस्था, साख और प्रगति  में महत्वपूर्ण योगदान है ।          



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

Pravasi Bharatiya Divas-2026-भारत में हर साल नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों के सम्मान में सम्मेलन और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को ही इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 1915 में इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अफ्रीका से भारत वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विदेशों में उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीयों को सम्मानित किया जाता है।


प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। हालांकि, तब यह हर साल नहीं मनाया जाता था। साल 2015 से इसे दो साल पर बनाने का फैसला किया गया।  इसके बाद साल 2023 से इसे हर साल मनाने का निर्णय लिया गया।



प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व


प्रवासी भारतीयों का सम्मान_


यह दिवस विदेशों में रहने वाले भारतीयों के सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक योगदान को पहचान दिलाता है।


भारत से भावनात्मक जुड़ाव_


इस दिन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों का भारत के साथ भावनात्मक, सांस्कृतिक और पारंपरिक रिश्ता मजबूत किया जाता है।


प्रवासी भारतीय निवेश, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारत की अच्छी छवि बनाते हैं, जिससे भारत का मान विश्व स्तर पर बढ़ता है।


प्रवासी भारतीयों की सफलता की कहानियाँ युवाओं को आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती हैं।


नीतियों और संवाद का मंच_


इस अवसर पर सरकार और प्रवासी भारतीयों के बीच संवाद होता है, जिससे उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad