गजानंद देवांगन स्मृति मानस नवरत्न अलंकरण से सम्मानित हुए डॉ. पीसी लाल यादव
खैरागढ़ छुईखदान / गंडई पंडरिया- श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ की ओर से दिनांक 2 जनवरी 2026 को ग्राम मरार टोला (गोटा टोला) जिला- मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थे माननीय मोहन मंडावी जी, पूर्व सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र। अध्यक्षता की माननीय जगदीश देशमुख जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ ने। विशिष्ट अतिथि थे यज्ञदत्त शर्मा जी, तोमन साहू जी, राजेंद्र राव जी, राजेंद्र सिंह ठाकुर जी व नागेंद्र दुबे जी। पूज्य संत श्री राम बालक दास जी व संत श्री वीरेंद्र महाराज जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
अलंकरण समारोह के इस गरिमामय आयोजन में गंडई के लोक साहित्यकार,सेवा निवृत्त शिक्षक व संस्कृति कर्मी डॉ.पीसी लाल यादव को साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवा के लिए सम्मानित किया गया। पीसी लाल यादव को "लोक में राम" विषय पर केंद्रित उनकी कृति "छत्तीसगढ़ का लोक जीवन और राम कथा" के लिए श्री गजानंद देवांगन स्मृति मानस नवरत्न अलंकरण प्रदान किया गया।लोक गायक व मानस मर्मज्ञ, साहित्य कार सीताराम साहू ने डॉ.यादव व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सम्मान पत्र का वाचन किया। उक्त सम्मान में अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र ,श्रीफल , सम्मान पत्र व नकद राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी पीसी लाल यादव को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
व्याख्याता पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात वे आज भी साहित्य,लोक कला और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए सतत संकल्पित हैं। डॉ.पीसी लाल यादव की इस उपलब्धि पर साहित्यकार व मानस मर्मज्ञ गोपाल वर्मा, गौरी शंकर यादव, सीताराम साहू, जितेंद्र पटेल, गजेंद्र हरिहारनाे व अन्य साहित्य प्रेमी व कलाकारों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन मानस के कुशल व्याख्याकार त्रेता चंद्राकर जी ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.