Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 4, 2026

तहसील साहू संघ सिमगा की बैठक सम्पन्न,आय–व्यय विवरण प्रस्तुत राजिम जयंती व शपथ ग्रहण समारोह पर हुई चर्चा

 तहसील साहू संघ सिमगा की बैठक सम्पन्न,आय–व्यय विवरण प्रस्तुत



राजिम जयंती व शपथ ग्रहण समारोह पर हुई चर्चा



बलौदाबाजार जिला तहसील साहू संघ सिमगा की बैठक आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के आय–व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा अवलोकन कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में आगामी राजिम जयंती समारोह के आयोजन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नववर्ष/साल भेट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष (महिला) चंद्रकला साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन साहू, तहसील उपाध्यक्ष (महिला) सावित्री साहू, तहसील संगठन सचिव धनेश्वर साहू, सिमगा नगर अध्यक्ष कमलेश साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मांधाता साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजाराम साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र सचिव नेतराम साहू सहित बिसाली, बिसाहू, हरीश,सुरेश, कमल, दुर्गा, कांशराम, सुमन साहू, अहिल्या साहू, ओंकार साहू तहसील मीडिया प्रभारी एवं रूखमणि साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की एकता एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने के संकल्प के साथ किया गया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad