Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

चंदेरी में भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, धान टोकन मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

 चंदेरी में भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, धान टोकन मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना



पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब प्रभारी श्री भूपेश बघेल जी का जांजगीर प्रवास के दौरान चंदेरी में भाटापारा विधायक श्री इन्द्र साव जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के किसानों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 



स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने धान उपार्जन से जुड़ी गंभीर समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की

किसानों ने विधायक इन्द्र साव को अवगत कराया कि शासन द्वारा 31 जनवरी तक तय सीमा के अनुसार धान विक्रय के लिए टोकन काट दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लगभग 30 प्रतिशत किसानों को अब तक धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल पाया है। 




किसानों ने बताया कि जब वे इस विषय में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो अधिकारी स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ नजर आते हैं, जिससे किसानों में भारी असंतोष और चिंता व्याप्त है।इस पर विधायक इन्द्र साव ने तत्काल जिला प्रशासन से चर्चा कर किसानों की धान विक्रय लिमिट बढ़ाने एवं शेष धान की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग रखी। वहीं किसानों ने अपनी इस गंभीर समस्या से पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी अवगत कराया।श्री भूपेश बघेल ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा “मोदी की गारंटी” के नाम पर किसानों से किए गए वादे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को टोकन तक नहीं मिल पा रहे हैं। टोकन नहीं मिलना साफ दर्शाता है कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है।श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था और लापरवाही सीधे तौर पर किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर खरीदी प्रक्रिया को सीमित कर रही है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य न मिल सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और किसी भी कीमत पर किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायक इन्द्र साव को निर्देशित किया कि वे प्रशासन पर लगातार दबाव बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, हिरेंद्र कोसले, पार्षद परदेशी सोनकर, गोलू पाटकर, सरपंच कुबेर यदु, रंजीत सोनवानी, साहिल मसीह, आसू साहू, रमेश धृतलहरे, हिम्मत शर्मा, श्यामलाल देवांगन, हीरालाल साहू, दिनेश साहू, रत्नेश शर्मा,अशोक देवांगन, दशरथ चंद्राकर, मुकेश साहू, अभिनव यदु, विक्की ठाकुर, बुद्धदास वैष्णव, लाला वर्मा, अनमोल शुक्ला,आगेश जांगड़े, विक्की मानिकपुरी, अशोक साहू,इनदरमन साहू,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad