Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 7, 2026

दंतेवाड़ा जिले मेंअवैध रूप से दीगर राज्य की शराब तस्करी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

 बीग ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल भांसी

             दंतेवाड़ा


थाना: सिटी कोतवाली, दंतेवाड़ा

दिनांक :06.01.2026

जिला:द.ब दंतेवाड़ा


दंतेवाड़ा जिले मेंअवैध रूप से दीगर राज्य की शराब तस्करी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार



 पुलिस अधीक्षक  गौरव राय भा.पु.से. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामकुमार बर्मन रा.पु.से. के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा  राहुल उयके रा.पु.से. के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक  धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में अपराधों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 01/02/2026 को दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता अर्जित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दंतेवाड़ा बायपास से बालूद जाने वाले मार्ग पर वाहन क्रमांक CG 18 R 0439 (पिकअप वाहन) एवं CG 18 Q 0332 (इको वाहन) में भारी मात्रा में दीगर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब लाकर दंतेवाड़ा में बिक्री हेतु लाई जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश वाहन नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही थी। दिनांक 03/02/2026 को तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें निम्नलिखित आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया


*1.गणेश मण्डल, पिता अनिल मण्डल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पातररास बांगाबाड़ी, दंतेवाड़ा*

*2.कृष्णा प्रसाद साव, पिता स्व. विश्वनाथ साव, उम्र 61 वर्ष, निवासी पातररास बांगाबाड़ी, दंतेवाड़ा*

*3.गुड्डी अतरा, पिता मंगु अतरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मसेनार बुरूमपारा*


आरोपियों की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई 04 अतिरिक्त पेटी अवैध शराब भी जप्त की गई। इस प्रकार कुल 49 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य  आरोपियों की पतासाजी  की जा रही है।

जप्ती का विवरण 

कुल जप्त अवैध शराब: 49 पेटी

जप्त वाहन:

पिकअप वाहन – CG 18 R 0439

इको वैन – CG 18 Q 0332

स्कूटी – CG 18 N 1773



कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका 

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक पंकज धर, प्रधान आरक्षक बुधरूराम कड़ती, आरक्षक जलदेव मरकाम, चंदन गोयल एवं राजेश इस्ताम की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad