राजनांदगांव
15 वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग करते रहे मांगे पूरे नहीं होने पर ग्रामीण सड़कों पर 4 घंटे धरने पर बैठे रहे
राजनांदगांव
डोंगरगांव अमलीडीह गिधवा सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से मांग कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है इसी से आक्रोशित कर्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन एवं प्रभावित गांवों के लोगों ने इसके बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया ग्रामीण
सुबह 11:00 बजे से डटे हुए थे जो लगभग 4:00 बजे तक चला इस बीच वक्ताओं ने शासन प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली एवं विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया चक्काजाम की अंदेशा को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी भी चाक-चौबंद रही सभा स्थल पर विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी
साथ ही सैकड़ो पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी मौके पर अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को जल्द ही पुरा किया जाएगा इस अवसर पर प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन सहित सैकड़ो आंदोलनकारी ग्रामीण उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.