सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में आज धूमधाम से मनाया गया रजत महोत्सव :
भव्य आयोजन के साथ शिशु मंदिर नवापारा ने मनाए 25 स्वर्णिम वर्ष, मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा द्वारा स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रजत महोत्सव समारोह का भव्य आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकगण, मातृशक्ति एवं नगरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सिमगा डॉ. दौलत पाल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डोमार सिंह मार्कण्डेय (सरपंच, नवापारा) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेमलता बिसेन (जिलाग्राम भारती उपाध्यक्ष) एवं श्रीमती भारती दीदी (दुर्गावाहिनी अध्यक्ष) अभिभावक गढ़ ग्राम की समस्त माताएं एवं समस्त अतिथिगण उपस्थित रहीं।
अन्य अतिथियों में श्री लोकनाथ वर्मा (उप सरपंच), श्री विशेषर पाल (सेवानिवृत्त शिक्षक), श्री सुरेंद्र ठाकुर (पूर्व सरपंच, सुहेला), श्री फलेन्द्र कैवर्त्य तथा श्री ताराचंद जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही
समारोह में “मातृ सम्मेलन” का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों द्वारा योग एवं शारीरिक शिक्षा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य तथा अन्य कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। साथ ही नींबू दौड़, मटका फोड़, गिल्ली-डंडा एवं लोटा दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दौलतराम पाल जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण का भी केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.