जिला: विदिशा
नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में त्योंदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — 40 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना त्योंदा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 18.02.2026 को थाना त्योंदा क्षेत्र के फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही नन्नू अहिरवार गलत तरीके से पकड़कर खंडहर की ओर ले गया। वहां ग्रामीणों की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना त्योंदा में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 137(2), 74 बीएनएस एवं 9(m), 10 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सघन सर्च ऑपरेशन:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्रीमति शिखा भलावी के मार्गदर्शन में तथा थाना त्योंदा पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा: घटनास्थल का निरीक्षण, ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ, आरोपी के रहन-सहन, व्यवहार एवं गतिविधियों का विश्लेषण 50 किमी दायरे के लगभग 40 गांवों में लगातार सर्च ऑपरेशन 220 से अधिक लोगों को आरोपी की फोटो दिखाकर पूछताछ एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों की सहायता से मुख्य मार्गों के बजाय खेतों एवं पगडंडियों से आवागमन तथा सामाजिक संपर्क न रखने जैसी चुनौतियों के बावजूद पुलिस टीम ने निरंतर पैदल भ्रमण एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 19.02.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
नन्नू अहिरवार पिता हमीरा अहिरवार, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम करारी, थाना त्योंदा, जिला विदिशा।
कार्रवाई में विशेष भूमिका:
उनि गौरव रघुवंशी, सउनि रघुवीर सिंह राय, प्र.आर. रविन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक अखिलेश, आरक्षक शिवम सिंह तोमर, आरक्षक सतेन्द्र सिंह दांगी एवं महिला आरक्षक खुशबू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विदिशा पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.