Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 25, 2026

चांपा शहर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में चावल के समीप कचरा पड़ा होने पान-गुटखा खाकर थूकने का मामला चांपा शहर में शासकीय उचित मूल्य दुकान पंजी क्रमांक 815 मे अनियमितताओं के आरोप नियमों की खुलेआम धज्जिया उड़ाया जा रहा है

छत्तीसगढ़।


चांपा शहर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में चावल के समीप कचरा पड़ा होने पान-गुटखा खाकर थूकने का मामला 



 चांपा शहर में शासकीय उचित मूल्य दुकान पंजी क्रमांक 815 मे अनियमितताओं के आरोप नियमों की खुलेआम धज्जिया उड़ाया जा रहा है

 



जिला जांजगीर-चांपा के  चांपा  शहर मे सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा (पंजीयन क्रमांक 815) मांझाली तालाब के पास संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। 




स्थानीय हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक द्वारा शासन के निर्धारित नियमों की धज्जिया उड़ते  हुए उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूली की जा रही है तथा खाद्यान्न के भंडारण में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।



शक्कर में अधिक दर वसूली का आरोप


हितग्राहियों के अनुसार शासन द्वारा शक्कर की निर्धारित दर ₹17 प्रति किलो है जबकि दुकान में ₹20 प्रति किलो की दर से वसूली की जा रही है। आरोप है कि अतिरिक्त राशि लेकर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।



चावल भंडारण में लापरवाही



दुकान के गोदाम में चावल के समीप कचरा पड़ा होने पान-गुटखा खाकर थूकने तथा नीचे रखे चावल को पैरों  तले कुचलने जैसी गंभीर लापरवाहि की गई है। इससे खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल खड़े हो गए हैं।



चावल की अवैध बिक्री की आशंका


स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि दुकान कर्मचारियों द्वारा चावल की खुले बाजार में बिक्री की जा रही है। एक महिला द्वारा कथित रूप से   एक क्विंटल चावल खरीदने की मांग पर ₹2600 में चावल देने की बात कही गई और निश्चित समय पर आने को कहा गया। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।


अधिकृत कर्मचारी की अनुपस्थिति

आरोप यह भी है कि समिति में नियुक्त कर्मचारी राजेश रजक नियमित रूप से दुकान पर उपस्थित नहीं रहते हैं और उनके स्थान पर उनके भाई नरेश रजक द्वारा चावल वितरण किया जाता है जो नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।



प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad