Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 20, 2026

आईजी अमरेश मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

 आईजी अमरेश मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा रायपुर जोन के अतंर्गत रायपुर (ग्रामीण) , महासमुंद , गरियाबंद , धमतरी , बलौदाबाजार जिलो के पुलिस अधीक्षको एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेहतर कार्यालय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन पर परिचर्चा की गई। बैठक में लंबित अपराध , चिटफंड प्रकरण , सायबर अपराध की समीक्षा करते हुये नवीन कानून के अतंगत दर्ज अपराधो का गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समयावधि में निराकरण करने , थानों में जप्त वाहनों के निराकरण , राजसात एवं नीलामी , गौवंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही रेंज स्तर पर चलाये जा रहे निश्चय अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुये अंतर्राज्यीय सीमा में निगरानी एवं चेकिंग कर मादक पदार्थ की तस्करी , फा्यनेंशियल एण्ड टू एण्ड इन्वेस्टीगेशन , पिट एनडीपीएस एक्ट तथा सफेमा के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। स्कूलो में बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करने व किशोर अपराधो में नियंतरण हेतु सभी स्तरों पर बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने तथा स्कूल के आस-पास नशे की बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के करने निर्देश दिये गये। होली , रमजान आदि त्यौहारो के दौरान शांति ब्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आसूचना संकलन कर गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही एवं संभावित चाकूबाजी / अड्डेबाजी आदि संवेदनशील स्थानो को चिन्हांकित कर लगातार चेकिंग अभियान व प्रभावी पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मालवाहक वाहनो में यात्री परिवहन , शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध तथा अवैध पार्किंग पर कार्ययोजना के साथ सघन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad