Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 19, 2026

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सपनों का आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बदली श्रीमती श्याम बाई की जिंदगी

 पीएम आवास योजना से साकार हुआ सपनों का आशियाना



प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बदली श्रीमती श्याम बाई की जिंदगी


कवर्धा, 18 फरवरी 2026। कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरी निवासी श्रीमती श्याम बाई और उनके पति श्री परसन का जीवन पहले अभावों और कठिनाइयों से घिरा हुआ था। साधारण किसान परिवार होने के कारण गौ पालन और दिहाड़ी मजदूरी ही आजीविका का मुख्य आधार था। जर्जर कच्चे मकान में रहना उनकी मजबूरी थी, जहाँ बरसात के मौसम में टपकती छत, दरकती दीवारें और ढह जाने का भय हर पल चिंता बढ़ाता था। हर वर्ष मरम्मत पर खर्च होने से परिवार की सीमित आय आगे बढ़ने के अवसर नहीं दे पाती थी।

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण उनके जीवन में आशा की नई किरण बनकर आई। योजना में चयनित होने के बाद आवास निर्माण हेतु 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। ग्राम पंचायत स्तर पर मैदानी कर्मचारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से निर्धारित समय सीमा में पक्का आवास पूर्ण हो गया। यह घर केवल एक संरचना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया।

आवास के साथ अन्य शासकीय योजनाओं का समन्वित लाभ भी परिवार को मिला। महात्मा गांधी नरेगा से 90 मानव दिवस के बदले लगभग 22 हजार रुपये की मजदूरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शौचालय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस चूल्हा, नल जल योजना से शुद्ध पेयजल, विद्युत सुविधा, आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य योजना से राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पेंशन योजना से प्रतिमाह 500 रुपये तथा महतारी वंदन योजना से 500 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्राप्त हो रही है। शासन की योजनाओं के समग्र लाभ से परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।

श्रीमती श्याम बाई भावुक होकर बताती हैं कि जो सपना वे स्वयं कभी पूरा नहीं कर सकती थीं, वह सरकार की योजना से साकार हुआ। पहले जहाँ जर्जर कच्चा मकान था, वहीं आज मजबूत और सुंदर पक्का घर खड़ा है। यह उनके सामाजिक सम्मान, सुरक्षा और उन्नति का आधार बन चुका है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है ताकि सभी पात्र परिवारों को समय पर पक्का घर मिल सके। गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में लगभग 28 हजार परिवार अपने नए पक्के घरों में गृह प्रवेश कर चुके हैं, जो समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-26 में 50,869 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से बड़ी संख्या को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है तथा 27,966 ग्रामीण परिवारों के नए आवास पूर्ण होकर तैयार हैं। मैदानी अमला लगातार निरीक्षण कर हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने श्रीमती श्याम बाई जैसे हजारों परिवारों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाते हुए सुरक्षित आवास, सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखी है। यह योजना ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त उदाहरण के रूप में स्थापित हो रही है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad