Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 7, 2026

"रायपुर : रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा है राशन वितरण ।

 "रायपुर : रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही




पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा है राशन वितरण ।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर वसूली की कार्यवाही की गई है। साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं।

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो उचित मूल्य के दुकानों के विरुद्ध अनियमितताओं की पुष्टि होने पर उनसे वसूली हेतु आरआरसी जारी कर राजस्व वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को राशनकार्ड के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। वहीं फिंगर प्रिंट न आने की स्थिति में हितग्राहियों को नामिनी के माध्यम से अथवा ओटीपी आधारित सत्यापन द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कोई भी पात्र हितग्राही खाद्यान्न से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा फेस ई-केवाईसी की सुविधा भी लागू की गई है, जिससे वृद्ध, असहाय एवं अस्वस्थ राशनकार्डधारी घर बैठे ही सत्यापन कर सकते हैं।

    रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से कम पाए गए खाद्यान्न की जांच व नियमानुसार कार्रवाई कर शासन को संभावित आर्थिक क्षति से बचाया गया है। सितंबर 2022 के भौतिक सत्यापन में अंतर पाई गई 08 उचित मूल्य दुकानों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। सत्यापन में 2289.07 क्विंटल चावल, 19.75 क्विंटल शक्कर एवं 31.17 क्विंटल नमक की वसूली शेष है। वहीं मार्च 2024 के भौतिक सत्यापन में स्टाफ में अतंर पाई गई 03 उचित मूल्य दुकानों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। इन उचित मूल्य के दुकानों से  1924.65 क्विंटल चावल, 26.19 क्विंटल शक्कर एवं 39.15 क्विंटल नमक की वसूली शेष है। 

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना तथा हितग्रहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग कि सर्वोच्च प्राथमिकता है ।किसी भि प्रकार की अनियमितता या नियम का उलंघन पर कठोर कार्यवाही  जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad