Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 17, 2026

पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

 पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण



कवर्धा, 16 फरवरी 2026। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विज्ञान ज्योति परियोजना के अंतर्गत स्वर्गीय श्री पुनाराम निषाद मत्स्य महाविद्यालय कवर्धा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में चल रहे अनुसंधान, तकनीकी कार्यों एवं व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित कराना था।

     यह शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य श्री एन. के. लांजेवार के मार्गदर्शन में तथा श्री श्रवण कुमार रसायन विज्ञान, सुश्री विनीता देवांगन प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विज्ञान एवं श्री शुभम गर्ग स्नातकोत्तर शिक्षक जीवविज्ञान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन जल कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार दामले द्वारा किया गया। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने मत्स्य स्वास्थ्य संरक्षण एवं उपचार विभाग, जलीय पर्यावरण प्रबंधन विभाग, मत्स्य प्रजनन, बीज उत्पादन एवं हैचरी, सामुदायिक आधारित व्यवसाय संगठन विभाग तथा मत्स्य संसाधन प्रबंधन विभाग का अवलोकन किया।

     भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों और व्यावहारिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों से संवाद के जरिए विद्यार्थियों ने मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं तथा सामुदायिक आधारित व्यवसाय मॉडल के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इससे उनकी वैज्ञानिक दृष्टि, अनुसंधान क्षमता और व्यावहारिक समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए महाविद्यालय के डीन एवं समस्त संकाय सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad