संगठनात्मक मजबूती का संदेश देता जन्मोत्सव कार्यक्रम*
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन का जन्मदिन उत्साह व संकल्प के साथ मनाया गया
बिलाईगढ़।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन का जन्मदिन 06 फरवरी 2026 को स्थानीय रेस्ट हाउस, बिलाईगढ़ में गरिमामय एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर जिले के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रहे। जिससे कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत भव्य बन गया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन ने बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा बचाओ कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने तथा आम नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय एवं मृदुभाषी विधायक महोदया कविता प्राण लहरे की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विधायक महोदया का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
बैठक उपरांत केक काटकर अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी उपस्थित जनों के लिए स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती पर विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि लकेश्वर देवांगन सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर सफलता प्राप्त करें। उनके नेतृत्व में संगठन और क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से रामनारायण भट्ट , नेमीचंद केशवानी, चंद्रशेखर भट्ट, बलराम देवांगन, इतवारी साहू, गणेश यादव, पत्रकार अरुण ग्रेवाल, कमलेश कुर्रे, इंदु पड़वार, रामकुमार साहू, मनोज देवांगन, घसिया यादव, तेरस देवांगन, हेमंत देवांगन, कन्हैया देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे,



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.