पुरेना में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया
सर्व प्रथम प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने मातृ पितृ पूजन दिवस की आवश्यकता और महत्व को बताया उसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में राजनांदगांव से आए
अहिल्या साहू, अश्वनी सिवारे,रोशन वर्मा और बाल शिव वर्मा ने सुमधुर संगीत के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस के बारे पौराणिक कथाओं के माध्यम से बच्चों को भगवान गणेश,भगवान राम और भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में बताया ।महात्मा बुद्ध,स्वामी विवेकानंद,भगवान महावीर,संत तुलसी दास,कबीर ,नानक जैसे महापुरुष एवं रानी लक्ष्मी बाई,दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने भी अपनी माता पिता की आज्ञा का पालन किया और अमर हो गए आप सभी लोग भी अपने माता पिता और गुरुजनों की आज्ञा का पालन जरूर कीजिए आप सब भी महान बन सकते हैं ।उसके बाद एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ और प्रसादी वितरण किया गया आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे,समय लाल खरे,ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल, पंच थानू राम मंडावी,सगुना बाई,ज्योतिष बाई,चमेली सेन,मितानिन खिलेश्वरी मानिकपुरी, धर्मिन मानिकपुरी, प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.