छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय: संघर्ष, सादगी और सेवा का प्रतीक ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। छ.ग.प्रदेश - छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी समाज की सशक्त आवाज के रूप में पहचान बनाने वाले विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर के कांसाबेल तहसील में स्थित ग्राम बगिया में हुआ ।विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की,वे वर्ष 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए इसके बाद वे 1990 सै 1998 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे । उन्होंने राजनीति में जमीनी स्तर के काम को प्राथमिकता दी ,वे आमजन से सीधे संवाद, प्रदेश के विकास और सामाजिक न्याय कै पक्षधर रहे ।उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी बुनियादी मुद्दो पर ध्यान रखा हैं ।मुख्यमंत्री बनने कै बाद सुशासन, पारदर्शीता और जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया, राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलें की ।किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए योजनाओं को जमीन में उतारने का प्रयास उनके नेतृत्व की विशेषता रही है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.