होली से पहले किसानों को एकमुश्त मिलेगा धान का पैसा:अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू ने कहा होली से पहले किसानों को एकमुश्त मिलेगा धान का पैसा:साय कैबिनेट का फैसला, 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ भुगतान करेगी सरकार
आगे कहा 11 फरवरी को
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में निर्णय लिया गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
आगे कहा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार धान के मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान करेगी। लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त किया जाएगा।
पिछले 2 साल की तुलना में इस साल ज्यादा भुगतान
बता दें कि पिछले 2 सालों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.