Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 17, 2026

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

 कबीरधाम पुलिस

चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम


कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार



कबीरधाम पुलिस द्वारा पूर्व में नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के विरुद्ध की गई कार्यवाही के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम अमित पटेल के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में की गई।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.11.2025 को थाना बोड़ला अंतर्गत चौकी पोड़ी क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में नकली देशी प्लेन मदिरा का अवैध निर्माण करते हुए आरोपियों नंद कुमार कुर्रे, इस्लाम उर्फ सुद्दू, शेख साजिद एवं छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर नकली शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बड़ी मात्रा में जप्त की गई थी। प्रकरण में उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।


प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी जावेद अख्तर पिता करामतदीन उम्र 26 वर्ष निवासी पोड़ीटोला चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम, जो नकली शराब निर्माण के नेटवर्क में सहयोगी के रूप में संलिप्त था, को दिनांक 15.02.2026 को  गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


पूछताछ में आरोपी द्वारा नकली शराब निर्माण हेतु स्टिकर, होलोग्राम, ढक्कन, केमिकल एवं अन्य सामग्री बाहर के राज्य झारखंड से उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि की गई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों एवं नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।


आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 35, 49क, 59क तथा बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध है। विवेचना जारी है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब, नकली मदिरा निर्माण एवं जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad