Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 12, 2026

डीसीपी पटेल ने दिये अपराध नियंत्रण , विवेचना एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाये रखने के सख्त निर्देश

 डीसीपी पटेल ने दिये अपराध नियंत्रण , विवेचना एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाये रखने के सख्त निर्देश



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - थाना स्तर पर अपराध की रोकथाम एवं निराकरण , प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा रात्रिकालीन अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल द्वारा आज क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान पश्चिम जोन अंतर्गत आने वाले थाना प्रभारियों थाना आमानाका , आज़ाद चौक , टिकरापारा , डीडी नगर , पुरानी बस्ती , राजेंद्र नगर , कबीर नगर एवं सरस्वती नगर , मुजगहन की उपस्थिति में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण , लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण , प्रभावी पेट्रोलिंग , रात्रि गश्त सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) द्वारा विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियमानुसार सख्ती बरतते हुये निर्धारित समय एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। प्राप्त अपराधों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये तथा संज्ञेय अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाकर अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त गांजा , सट्टा एवं अवैध शराब जैसे अवैध कार्यों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने तथा ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने , आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा गुंडे-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत निगरानी एवं कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया। सूखे नशे जैसे गांजा , नशीली टैबलेट एवं हेरोइन आदि मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने तथा ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिये गये। सभी थाना प्रभारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा , सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद चौक इशु अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad