Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

तिल्दा-नेवरा में डिजिटल सट्टे का साम्राज्य छापे पड़े ,पर सरगना अब भी सिस्टम से बाहर ?

 तिल्दा-नेवरा में डिजिटल सट्टे का साम्राज्य छापे पड़े ,पर सरगना अब भी सिस्टम से बाहर ?




 

 तिल्दा-नेवरा । रायपुर जिला  तिल्दा-नेवरा की फिज़ा में इन दिनों एक अनकहा शोर तैर रहा है। यह शोर है ऑनलाइन सट्टे के उस फैलते जाल का, जिसने शहर को अपने शिकंजे में जकड़ लिया है। कभी शांत माने जाने वाला यह इलाका अब डिजिटल सट्टेबाजी का अड्डा बनता दिख रहा है। मोबाइल एप्स के जरिये चल रहे इस खेल की डोर देश के अलग-अलग कोनों तक फैली बताई जाती है, लेकिन स्थानीय कार्रवाई की रफ्तार पर सवालों की धूल जमी हुई है।

हाल ही में ग्राम कोहका हाउसिंग बोर्ड के पास एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालन के आरोप में एक व्यक्ति पर कार्रवाई हुई। परंतु इस कार्रवाई ने संतोष कम, संदेह अधिक जन्म दिया। जानकारों का कहना है कि ऐसे नेटवर्क का संचालन अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता; इसके पीछे संगठित तंत्र की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिर सवाल उठता है—क्या पूरी कड़ी पकड़ी गई, या सिर्फ एक मोहरा सामने लाया गया?

इसी बीच चर्चा यह भी रही कि जाली नोट प्रकरण में संदिग्ध रहे एक कथित संचालक को ऑनलाइन सट्टे में भूमिका के संदेह पर हिरासत में लिया गया और कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम ने बाजार से लेकर मोहल्लों तक कानाफूसी को हवा दे दी है। आरोप लग रहे हैं कि मोटी रकम का खेल हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

यदि इन आशंकाओं में जरा भी सच्चाई है, तो यह केवल कानून व्यवस्था का प्रश्न नहीं, जनविश्वास की कसौटी भी है। पैसे के बल पर फलता-फूलता अवैध धंधा समाज की जड़ों को खोखला करता है। अब निगाहें संबंधित विभाग पर टिकी हैं—कार्रवाई की धार सचमुच तेज है, या सिर्फ दिखावे की चमक? समय ही बताएगा, पर जनता जवाब चाहती है।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad